बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन और रूस ने आपसी रणनीतिक संबंधों को गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह प्रतिबद्धता शनिवार दोपहर दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक में जताई गई।
बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन और रूस ने आपसी रणनीतिक संबंधों को गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह प्रतिबद्धता शनिवार दोपहर दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक में जताई गई।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमिर पुतिन ने आपसी सहयोग और राजनीतिक व रणनीतिक विश्वास को बढ़ाने पर सहमति जताई।
द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय तथा वैश्विक विश्वास में उच्च स्तरीय संपर्क के योगदान की प्रशंसा करते हुए शी ने कहा कि 20 साल पहले बनी सामरिक साझेदारी से द्विपक्षीय संबंधों की सामरिक प्रकृति का पता चलता है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच चीन-रूस गुड-नेबरली ट्रीटी ऑफ फ्रेंडशिप एंड कोऑपरेशन पर हस्ताक्षर को इस साल 15 वर्ष हो गए हैं, जो दोनों देशों के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता की पुष्टि करते हैं।
उन्होंने दोनों देशों के बीच अधिक राजनीतिक सहयोग पर जोर दिया।
शी ने कहा कि चीन और रूस के बीच हाल के वर्षो में सांस्कृतिक गतिविधियों व लोगों के बीच आपसी संपर्क में वृद्धि हुई है, जो पारंपरिक मित्रता को बढ़ावा देने और आपसी समझ को बढ़ाने में मददगार है।
दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत के बाद द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक सामरिक स्थिरता को बढ़ावा देने और सूचना एवं साइबर स्पेस के विकास व इसे बढ़ावा देने के संबंध अलग-अलग संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए।
पुतिन चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा 2013 में पदभार संभालने के बाद यह पुतिन की चौथी यात्रा है।
dharmpath.com dharmpath