चीन : शेनझेन में एच5एच6 संक्रमण से 1 की मौत

शेनझेन नगर रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के एक विशेषज्ञ ने बताया कि 30 दिसंबर को 26 वर्षीया एक महिला रोगी की मौत हो गई। महिला के नमूनों से किए गए वंशाणु विश्लेषण के बाद पता चला कि ‘लाइव पोल्ट्री’ या ‘पोल्ट्री मार्केट’ के संपर्क में आने के बाद महिला को संक्रमण हुआ।

झाओकिंग नगर स्वास्थ्य और परिवार नियोजन ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि गुआंग्डोंग में इस रोग से ग्रसित 40 वर्षीया एक महिला की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुआंग्डोंग में अभी तक तीन लोग एच5एच6 विषाणु से ग्रसित हो चुके हैं।

विश्व का पहला मानव एच5एच6 संक्रमण का मामला मई 2014 में दक्षिणी चीन के सिचुआन प्रांत में सामने आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493