बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के हेनान प्रांत में मौजूद सबसे पुराने बौद्ध मंदिर के विस्तार की योजना बनाई गई है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, 1,900 साल से अधिक पुराना बाइमा मंदिर (व्हाइट हॉर्स मंदिर) चीन का पहला बौद्ध मंदिर है और इसे ‘चीनी बौद्ध धर्म का पालना’ माना जाता है।
मंदिर में हान राजवंश स्टाइल में डिजाइन 10 हजार बुद्ध की प्रतिमाओं वाले नए हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिसका फ्लोर स्पेस 13,891 वर्ग मीटर होगा।
इस मंदिर का पहले भी दो बार विस्तार हो चुका है। पहला विस्तार 685 ईसा पूर्व महारानी वू ने कराया था और दूसरा 1555 ईसा पूर्व मिंग साम्राज्य के सम्राट शिजांग द्वारा किया गया था।
dharmpath.com dharmpath