स्टेट ओशिएनिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के उपनिदेशक चेन यू ने कहा कि योजना चीन व आसियान के बीच और पूर्वी एशिया में साझेदारी पर केंद्रित होगी। चेन ने हालांकि इस बारे में सुनिश्चित जानकारी नहीं दी और न यह ही कहा कि योजना से पर्दा कब उठाया जाएगा।
दोनों परियोजनाओं को क्रमश: एसओए व दक्षिण-पूर्वी चीन के तटीय फुजियान प्रांत और एसओए व पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से तैयार करने की संभावना है।
एसओए के आकड़ों के अनुसार, इससे पिछली पंचवर्षीय योजना 2011-2015 के तहत चीन ने समुद्री सहयोग पर दक्षिण चीन सागर, हिंद महासागर व दक्षिण प्रशांत के आसपास के 15 देशों के साथ 19 अंतरसरकारी व 17 अंतर-संस्थागत दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।
dharmpath.com dharmpath