वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शेन दानयांग ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन का उद्देश्य इस साल क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) को समाप्त करना है।
शेन ने कहा, “साल 2016 में आरसीईपी वार्ता के जल्द निष्कर्ष के लिए चीन विभिन्न पक्षों के साथ काम करेगा।”
आरसीईपी की वार्ता में आसियान देशों के 10 सदस्य तथा छह वार्ता भागीदार-चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा भारत है।
वस्तु एवं सेवा व्यापार तथा निवेश में वार्ताकार एक आम सहमति तक पहुंच चुके हैं।
शेन ने कहा, “वार्ता को अंतिम दौर तक पहुंचाने के लिए चीन अन्य पक्षों के साथ बातचीत व सहयोग में सुधार करेगा, जो बाजार में पहुंच बनाने के लिए जरूरी है।”
dharmpath.com dharmpath