चीन से मध्य एशिया, रूस को कपड़ों का निर्यात बढ़ा

उरुम्की सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन ने 16.57 अरब युआन (2.5 अरब डॉलर) के कपड़ों का निर्यात किया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि 70 प्रतिशत निर्यात किर्गिस्तान और कजाकिस्तान को किया गया है।

चीन की प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड परियोजना और क्षेत्रीय विकास योजना के बाद शिनजियांग कपड़ों, जूतों और दैनिक आधार की जरूरत के सामानों का व्यापारिक केंद्र बन गया है। चीन लंबे समय से वैश्विक बाजारों के लिए कपड़ों का शीर्ष उत्पादक बना हुआ है।

शिनजियांग का इलाका चीन में सर्वोत्तम कपास की पैदावार के लिए जाना जाता है। शिनजियांग की कपास की फसल 2015 में चीन के कुल उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत यानी 35 लाख टन थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493