ढाका हमले के आतंकी उच्च शिक्षित थे : पुलिस

ढाका, 3 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में ढाका के एक लोकप्रिय कैफे में 20 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी उच्च शिक्षित थे। इनमें से अधिकतर संपन्न परिवारों से थे।

बांग्लादेश मीडिया ने गृहमंत्री असदुज्जमान खान के हवाले से कहा, “इन सभी ने अच्छे विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। इनमें से कोई भी मदरसे से नहीं था।”

यह पूछे जाने पर कि फिर ये लोग आतंकवादी कैसे बन गए। ‘द डेली स्टार’ ने खान के हवाले से कहा, “यह एक चलन बन गया है।”

इस्लामिक स्टेट ने इस नरसंहार की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी।

इस हमले में सात में से छह हमलावरों को भी मार गिराया गया, जबकि सातवें को गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493