एक स्वतंत्र उद्योग रिपोर्ट ‘क्लाइमेटस्कोप 2015’ के मुताबिक, चीन ने स्वच्छ ऊर्जा निवेश सूची में 0-5 में से सर्वाधिक 2.29 अंक हासिल किए हैं।
ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग और अंतर्राष्ट्रीय विकास की अमेरिकी एजेंसी द्वारा प्रायोजित इस वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्वेक्षण विश्व के सर्वाधिक महत्वपूर्ण 55 विकासशील देशों के स्वच्छ ऊर्जा निवेश में उनकी भागीदारी पर किया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पिछले साल अपने बूते पर 35 गीगावाट नई नवीकरणीय बिजली क्षमता अर्जित की, जो दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया को छोड़कर 49 उप-सहारा अफ्रीकी देशों की संयुक्त संचालन क्षमता से अधिक है।
dharmpath.com dharmpath