सिंगापुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर के अपने समकक्ष ली सिन लूंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के व्यापार एवं निवेश से संबंधित अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “सिंगापुर स्टोरी’ से सीख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष ली सिन लूंग ने अधिकारिक वार्ता की।”
मोदी सोमवार को मलेशिया से अपने दो दिवसीय दौरे पर सिंगापुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ली ने सिंगापुर में एक भारतीय रेस्तरां में मोदी के लिए रात्रि भोज रखा।
मोदी का मंगलवार सुबह इस्ताना स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम और सेवामुक्त वरिष्ठ नेता गोह चोक टोंग से मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath