चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और स्विस राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड के बीच यहां हुई बातचीत के दौरान दोनों पक्ष अपनी-अपनी विकास रणनीति को संरेखित करने और चीन द्वारा प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड पहल को बढ़ावा देकर आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए।
दोनों देशों के बीस यह सहमति चीनी राष्ट्रपति शी के स्विटजरलैंड दौरे के दौरान हुई।
शी ने कहा, “चीन और स्विट्जरलैंड के संबंध ऐसे देशों के बीच दोस्ती एवं सहयोग का एक मॉडल है, जो सामाजिक व्यवस्था, विकास के स्तर और आकार में भिन्न हैं।”
वहीं ल्यूथार्ड ने कहा कि दोनों देशों के बीच जब से राजनयिक संबंध स्थापित हुए हैं, तब से दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बने हुए हैं और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विकास से संबंधित कई मुद्दों पर दोनों देशों के समान विचार रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath