मास्को, 17 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 23 जनवरी को सीरिया मुद्दे पर होने वाली वार्ता में रूस ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व देश के राजनीतिक समाधान के उद्देश्य से आयोजित वार्ता में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार करेंगे।
मंत्री ने ट्रंप की अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने की इच्छा को प्राथमिकता देने की पहल का स्वागत किया।
समाचार एजेंसी ‘तास’ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि ट्रंप और उनकी टीम द्वारा दिए गए बयानों से पता चलता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर उनका दोहरा रवैया नहीं है।
dharmpath.com dharmpath