चीन : हुबेई में एच7एन9 का मामला सामने आया

वुहान, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में एक व्यक्ति के एवियन फ्लू की एच7एन9 प्रजाति के विषाणु से संक्रमित होने का मामला सामने आया है।

प्रांत के स्वास्थ्य व परिवार आयोग ने सोमवार को कहा कि मरीज गंभीर रूप से निमोनिया से ग्रस्त है, जिसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और उसके रक्त में संक्रमण है। उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

आयोग ने कहा कि मरीज मुर्गियां बेचने का काम करता है और उसके एवियन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि रविवार को हुई थी।

मानव में एच7एन9 के संक्रमण का मामला चीन में मार्च 2013 में सामने आया था। इसका संक्रमण शीत व वसंत ऋतु में फैलने की आशंका होती है।

आयोग ने कहा कि चीन में सितंबर से एक फरवरी के बीच एच7एन9 के 44 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसके एक साल पहले इसके लगभग 70 मामले सामने आए थे।

मुर्गी बाजार में कठोर नियंत्रण के कारण इस बीमारी के मामलों की संख्या घट रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493