चीन : 200 से अधिक अवैध वेबसाइटों पर प्रतिबंध

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के इंटरनेट वाचडॉग ने सैकड़ों वेबसाइटों और हजारों खातों को गैरकानूनी सागग्री -पोर्नोग्राफी, जुआ और पर्यटन- के कारण प्रतिबंधित कर दिया है। यह जानकारी एक मीडिया रपट से सामने आई है।

साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चायना (सीएसी) ने गुरुवार को कहा कि उसने 200 से ज्यादा अवैध वेबसाइटों और अलग-अलग सोशल प्लेटफार्म पर 6,000 से ज्यादा खातों को बंद कर दिया है। ग्लोबल टाइम्स ने यह जानकारी दी है।

प्रतिबंधित वेबसाइटों में अवैध रूप से हथियार की बिक्री करनेवाली वेबसाइट भी है। वहीं, कुछ वेबसाइटों को अफवाह फैलाने और इतिहास की तोड़मरोड़ कर जानकारी देने के आरोप में प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही कई ऐसी वेबसाइटों पर भी कार्रवाई की गई है, जो विदेश में शिक्षा के नाम पर ठगी करते हैं या नकली डिग्री मुहैया कराते हैं।

सीएसी ने इसके अलावा शेयर बाजार और प्रापर्टी बाजार के बारे में अफवाह फैलाने वाली वेबसाइटों तथा पोर्नग्राफिक सामग्रियों या नाजी विचारधारा का प्रसार करनवाली वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की है।

सीएसी ने इसके अलावा सीना वेईबो, बाइडू, टिबा कम्यूनिटी, टेनसेंट क्यूक्यू और वीचैट प्लेटफार्म पर मौजूद खातों को भी प्रतिबंधित किया है।

सीएसी ने लोगों से कहा है कि वे अवैध सामग्रियों के बारे में जानकारी दें और उन्हें इसके एवज में इनाम दिया जाएगा।

चीन में जैसे-जैसे वसंतोत्सव का दिन करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे खाद्य सुरक्षा से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवहन के बारे में अफवाहें फैलने में वृद्धि देखी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493