न्यू हैंपशायर की चुनावी जंग में सैंडर्स, ट्रंप को बढ़त

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी नामांकन के लिए न्यू हैंपशायर में होने वाले प्राइमरी से चार दिन पूर्व डोनाल्ड ट्रंप और बर्नी सैंडर्स के लिए अच्छी खबर है। ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन पर लंबी बढ़त बना ली है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप लगातार आगे बने हुए हैं।

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी नामांकन के लिए न्यू हैंपशायर में होने वाले प्राइमरी से चार दिन पूर्व डोनाल्ड ट्रंप और बर्नी सैंडर्स के लिए अच्छी खबर है। ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन पर लंबी बढ़त बना ली है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप लगातार आगे बने हुए हैं।

यह सर्वेक्षण आयोवा कॉकस के फौरन बाद किया गया, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी में हिलेरी क्लिंटन को बेहद मामूली अंतर से वरमोंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स पर जीत मिली थी।

ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, सैंडर्स को न्यू हैंपशायर के प्राइमरी मतदाताओं में से 61 फीसदी का समर्थन हासिल है। हिलेरी को महज 30 फीसदी समर्थन हासिल है।

सीएनएन/डब्ल्यूएमयूआर के सर्वेक्षण के मुताबिक, नौ फरवरी को न्यू हैंपशायर में होने वाले देश के प्रथम प्राइमरी में सैंडर्स की स्थिति थोड़ी और मजबूत हुई है। जनवरी के आखिर में यहां हुए सर्वे में सैंडर्स को 57 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला था। यह अब बढ़कर 61 फीसदी हो गया है। जबकि, हिलेरी क्लिंटन का समर्थन 34 फीसदी से घटकर 30 फीसदी पर आ गया है।

एनबीसी न्यूज/वाल स्ट्रीट/मारिस्ट की तरफ से कराए गए मतदाता सर्वेक्षण में भी सैंडर्स काफी आगे बताए गए हैं। इस सर्वेक्षण के मुताबिक, सैंडर्स को 58 फीसदी, जबकि हिलेरी को 38 फीसदी समर्थन हासिल है।

मारिस्ट कॉलेज इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक ओपीनियन के निदेशक ली मिरिंगआफ ने कहा, “न्यू हैंपशायर में अभी तक तो सैंडर्स ही सैंडर्स हैं। क्लिंटन की लड़ाई काफी मुश्किल है।”

न्यू हैंपशायर के प्राइमरी मतदाताओं में रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सीएनएन/डब्ल्यूएमयूआर के सर्वेक्षण के मुताबिक, 29 फीसदी मतदाता ट्रंप के साथ हैं। फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो तेजी से आगे बढ़कर, 18 फीसदी समर्थन के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आयोवा कॉकस में जीत हासिल करने वाले टेड क्रूज 13 फीसदी समर्थन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ओहियो के गर्वनर जॉन काशिच (12 फीसदी) उनसे बहुत पीछे नहीं हैं। फ्लोरिडा के पूर्व गर्वनर जेब बुश 10 फीसदी मतदाताओं के समर्थन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493