लॉस एंजेलिस, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पुराने धारावाहिक ‘बैटमैन’ में बैटमैन की भूमिका निभाने वाले एडम वेस्ट लोकप्रिय धारावाहिक ‘द बिग बैंग थ्योरी’ की आगामी 200वीं कड़ी में दिखेंगे।
एशशोविज डॉट कॉम के मुताबिक, इस विशेष कड़ी का प्रसारण 25 फरवरी को होगा।
रपट के मुताबिक, इस कड़ी में कई अन्य चर्चित चेहरे भी होंगे, जिनमें जॉन रॉस बोवी, क्रिस्टीन बारांसकी और सारा गिलबर्ट शामिल हैं।
इस कड़ी की कहानी का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
वेस्ट इस धारावाहिक में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों में शुमार होंगे, जिनमें बॉब न्यूहार्ट, स्टैन ली, जॉर्ज टके, काटी स्कॉफ, लियोनार्ड निमॉय, स्टीफन हॉकिंग और सुमर ग्लाऊ शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath