झियांगवांग गांव का एक 7 वर्षीय लड़का और 8 तथा 12 वर्ष की दो लड़कियां मंगलवार की दोपहर से लापता हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से इन बच्चों को ढू़ंढने के लिए 4 हजार लोगों को लगाया गया है।
इन बच्चों को ढूंढने के क्रम में पुलिस हेलीकॉप्टर द्वारा इस क्षेत्र में भोजन और गर्म कपड़े गिरा रही है। बच्चों को ढूंढने के प्रयास में खोजी दल जलाशय, तालाब और नदियों में भी खोज कर रहे हैं।
बच्चों की खोज में दस पेशेवर बचाव दल भी शामिल हैं। खोज से संबंधित संदेशों को प्रमुख चीनी सोशल नेटवर्क पर प्रसारित किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath