दिल्ली सरकार के मंत्री को मिली धमकी, केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने देश के गृह मंत्री से इस फोन कॉल का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है।

मिश्रा ने गुरुवार को गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है, “आज (गुरुवार) सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर मेरे मोबाइल फोन पर मुझे +3844 नम्बर से एक कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को पुजारी बताते हुए मुझे धमकी दी और कहा, ‘अपनी जुबान बंद रखो, वरना गोली मार देंगे’।”

मिश्रा ने यह भी कहा कि इससे पहले भी उन्हें इसी तरह के नम्बरों +4432 ,+3844 ,+9100 , +501 से कॉल आते रहे हैं, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं।

मिश्रा ने अपने पत्र में लिखा है, “मैंने इस मामले को आपके संज्ञान में लाना उचित समझा, ताकि अधिकारियों को फोन कॉल का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उचित निर्देश मिले।”

उन्होंने कहा, “मैं इस तरह की धमकियों से नहीं डरूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493