चीन : 36.3 अरब युआन के लॉकअप शेयर्स बाजार में उतरेंगे

बीजिंग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजार में आनेवाले हफ्ते में 36.2 अरब युआन (5.6 अरब डॉलर) के लॉक अप शेयर ट्रेडिंग के योग्य हो जाएंगे।

ब्रोकरेज फर्म साउथवेस्ट सिक्युरिटीज द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 43 कंपनियों के लगभग 3.9 अरब शेयर अगले सोमवार से शुक्रवार तक शंघाई एंड शेंझेन स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सोलर और सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी जेवाईटी कॉरपोरेशन के 1.1 अरब मूल्य के शेयर सोमवार से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

चीन के बाजार नियमों के मुताबिक, वहां बड़े शेयरहोल्डर के शेयर को बाजार में उतरने के बाद एक-दो साल के लिए ट्रेडिंग की अनुमति नहीं दी जाती है।

सोमवार को इन सभी लॉकअप शेयरों में से 68.1 फीसदी शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इससे बाजार में भारी मात्रा में स्टॉक आ जाने से उस पर गिरावट का खतरा बढ़ गया है।

चीन में सोमवार को गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट के बाद स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट ब्रेक लगाकर कारोबार रोकना पड़ा था। हालांकि शुक्रवार को बाजार फिर पटरी पर लौट आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493