मप्र में काले हिरण के शिकार में रणजी क्रिकेटर सहित 4 गिरफ्तार

सागर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने रणजी क्रिकेटर रमीज खान और उनके पिता सहित चार लोगों को काले हिरण के शिकार के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि रविवार की देर शाम को सागर-दमोह मार्ग पर धनौरा थाना क्षेत्र में काले हिरण की खाल, चाकू, कुल्हाड़ी व रायफल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में रणजी क्रिकेटर रमीज खान, उनके पिता मेहमूद खान, शहजाद व शेख गफ्फूर शामिल हैं।

सागर के पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपियों के पास से बरामद खाल को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493