सरकारी थिंक टैंक ‘स्टेट इंफोर्मेशन सेंटर’ के अर्थशास्त्री झू बाओलियांग के मुताबिक, अनुकूल स्थितियों में शामिल हैं मजबूत घरेलू मांग, सेवा उद्योग में विस्तार और सरकार की सुधार के अपने वादे पूरे करने की प्रतिबद्धता।
झू ने कहा कि अमेरिका, जापान और यूरोजोन में सुस्ती समाप्त होती दिख रही है और इसके कारण साल की दूसरी छमाही में प्रथम छमाही के मुकाबले अधिक निर्यात होने की उम्मीद है।
प्रथम छमाही में चीन का निर्यात 0.9 फीसदी बढ़ा है।
झू के मुताबिक, दूसरी छमाही में महंगाई दर दो फीसदी से अधिक नहीं रहेगी, जो प्रथम तिमाही में 1.3 फीसदी थी।
इस साल महंगाई दर का लक्ष्य सरकार ने तीन फीसदी रखा है।
dharmpath.com dharmpath