चुंबन दृश्यों को लेकर सहज नहीं श्वेता त्रिपाठी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘मसान’ से चर्चा में आई अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त इस फिल्म के लिए चुंबन दृश्य फिल्माए हों, पर वह ऐसे दृश्यों को करने के लिए सहज नहीं हैं।

श्वेता (30) के मुताबिक, ऑनस्क्रीन चुंबन दृश्य छोटी सी बात लगती है, लेकिन ऐसा है नहीं। उन्होंने जब अपनी मां को नीरज घेवन की फिल्म में विक्की कौशल के साथ चुंबन दृश्यों के बारे में जब बताया तो वह काफी नर्वस थीं।

श्वेता ने आईएएनएस को बताया, “मैंने बताया कि फिल्म में चुंबन दृश्य हैं तो मेरी मां ने कुछ नहीं कहा। वह हैरान थीं। मैंने बताया कि मेरी फिल्म कॉन्स फिल्म समारोह के लिए गई है और जब वह फिल्म देखेंगी तो उन्हें पता चलेगा कि यह सही था।”

बकौल श्वेता, “माता-पिता के लिए यह मुश्किल होता है। एक लड़की के लिए तो यह और भी संवेदनशील होता है।”

श्वेता को अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ अगली आने वाली फिल्म ‘हरामखोर’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह एक किशोरी का किरदार निभा रहीं हैं, जो एक अध्यापक से प्यार कर बैठती है।

श्वेता से जब पूछा गया कि उनकी यह फिल्म कब आ रही है तो उन्होंने कहा, “आशा है इस साल के अंत से पहले, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर जब आप कुछ बनाते हैं तो आप चाहते हैं कि लोग इसे देखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493