एनबीए के पूर्व खिलाड़ी चीन की ग्रामीण प्रतिस्पर्धा के लिए आमंत्रित

इस प्रतिस्पर्धा में बॉस्केटबॉल टीम उटा जैज के पूर्व रक्षक ब्रायन रसेल एवं सेन एंटोनियो स्पूर्स के पूर्व रक्षक जॉनी मूर को भी प्रतिस्पर्धी टीमों के कोच के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रतिस्पर्धा का आयोजन 19 से 23 अगस्त को किया गया है, जिसमें पांच गांवों की टीमें शिशि सिटी स्क्वायर में एक दूसरे से भिड़ेंगी।

प्रतिस्पर्धा के आयोजक बाओगई ग्राम समिति ने खेल के आयोजन के लिए 3,400 ग्रामीणों, स्थानीय व्यावसायियों एवं विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों से 40 लाख युआन (6,26,000 अमेरिकी डॉलर) का चंदा इकट्ठा किया है।

शिशि, चीन के सबसे समृद्ध शहरों में से एक है, जो दशकों से कपड़ा उद्योग में अग्रणी है। आर्थिक विकास के साथ-साथ सरकार ने यहां स्थानीय निवासियों से खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

शिशि के गांवों में पिछले पांच साल में बास्केट बॉल के 150 कोर्ट बनाए गए हैं।

चीन में साधारण खेलों की प्रगति के मामले में शिशि अकेला शहर नहीं है, सरकार की मदद से यहां अन्य इलाकों में भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493