तेलंगाना-लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा छाया हुआ है. बिहार के पूर्व सीएम और इंडिया गठबंधन के नेता लालू यादव ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात कही थी. अब इस मुद्दे पर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है.
तेलंगाना के भोनगीर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण बढ़ाएगी और मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देगी.
dharmpath.com dharmpath