new delhi-
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लगातार चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने फैक्ट चेक के जरिए उनके दावे को झूठा और भ्रामक बताया. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के बयान पर फैक्ट चेक कर कहा कि ये दावे झूठे और भ्रामक हैं.
ECI ने आगे कहा मतदाता सूचियां कानून के अनुसार तैयार की जाती हैं. मतदाता सूची में कोई भी सुधार कानून में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा सकता है. कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना कोई भी आपको अंतिम मतदाता सूची से आपका नाम हटाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता.
चुनाव आयोग ने कहा ईआरओ प्रिंट, टीवी या सोशल मीडिया पर आधारित कुछ मामलों की स्वतः संज्ञान लेकर जांच कर सकता है. लेकिन वह केवल प्रिंट, टीवी या सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर हजारों नोटिस जारी नहीं कर सकता. जिससे बिना किसी ठोस सबूत के हजारों योग्य मतदाताओं को परेशान किया जा सकता है.
dharmpath.com dharmpath