चुनाव आयोग से पहले भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने घोषित की कर्नाटक चुनाव की तिथि

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख को चुनाव आयोग से पहले ही घोषित कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

मालवीय ने सुबह 11.08 पर ट्वीट किया, “12 मई को कर्नाटक में मतदान होंगे, जबकि 18 मई को मतगणना होगी।”

चुनाव आयोग ने मालवीय की घोषणा के कुछ मिनट बाद एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तारीख घोषित की। चुनाव आयोग द्वारा घोषित मतदान तिथि वहीं थी, जिसे मालवीय ने ट्वीट में घोषित किया था। हालांकि चुनाव आयोग ने मतगणना की तिथि 15 मई घोषित की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493