चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

इटारसी1367772789bjp2
भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। नवंबर माह में विधान सभा चुनाव होना है। उसके पहले अगर लोकसभा चुनाव भी होते हैं तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा चुनाव के लिए संगठन स्तर पर पूरी तरह से तैयार है। उक्त बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।श्री तोमर ने कहा कि चुनाव के दृष्टिकोण से नगर और ग्रामीण मंडल की इकाई को मजबूत करने के लिए संभागीय स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। हमने प्रत्येक गांव के लिए एक पालक की नियुक्ति की है। जिसका जिम्मा संगठन के हर प्रमुख व्यक्ति को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा पूरी तरीके से मजबूत है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग खुश है। आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा कि जिसे डर होता है वह इस प्रकार की बातें करता है। भाजपा के विकास कार्यों से कांग्रेस पूरी तरह भयभीत है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश की जनता को उठाना पड़ रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

चुनाव में हम केन्द्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। टिकिट वितरण के बारे में उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन सभी की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता है वह प्रधानमंत्री बनेगे या नहीं इसका फैसला हाईकमान को करना है। प्रभात झा और उमा भारती के चुनाव में भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनो नेता द्वय काफी लोकप्रिय हैं, निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश में हमें इनका फायदा मिलेगा।
इसके पूर्व संभागीय पालक संयोजक सम्मेलन में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने तीनों जिलों से आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, गौसंवर्धन बोर्ड अध्यक्ष शिव चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, बीज निगम अध्यक्ष मधु हर्णे, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, टिमरनी विधायक संजय शाह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र मंडलोई, पूर्व विधायक डा. सीताशरण शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष बबलू राजवंशी, भाजपा नगर अध्यक्ष डा.नीरज जैन, संभागीय मीडिया प्रभारी सोनू दीक्षित सहित संभाग से आए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं ने जयस्तंभ चौक पर कोयला घोटाला और रेलवे घूसकांड के विरोध में धरना दिया।तत्पश्चात तीसरी लाइन में भाजपा के नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, शिव चौबे, कमल पटेल, योगेन्द्र मंडलोई, राजो मालवीय, डा.सीताशरण शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जय किशोर चौधरी ने व आभार प्रदर्शन डा. नीरज जैन ने किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493