चुनौतियों से निपटने को एकता जरूरी : म्यांमार राष्ट्रपति

नेपेडा, 4 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने सोमवार को देश की राजनीतिक ताकतों को एकता के साथ कार्य करते हुए चुनौतियों का सामना करने की बात कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, म्यांमार की स्वतंत्रता की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने संदेश में यू थेन सेन ने लोकतंत्रीकरण को सही रास्ते पर बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय समूहों, लोगों और सशस्त्र बलों को ठोस प्रयास करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “राष्ट्र की स्वतंत्रा, सुरक्षा और विकास सरकार, सुरक्षा बलों, राजनीतिक ताकतों और राजनीतिक पार्टियों के संयुक्त प्रयास के जरिए ही सुनिश्चित किया जा सकता है।”

राष्ट्रपति ने ग्रामीण विकास और गरीबी में कमी, शैक्षिक विकास, स्वास्थ्य संस्कृति, महिलाओं के मामलों और अन्य क्षेत्रों में प्रयास की बात पर जोर दिया।

उन्होंने साथ ही राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम और स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों का भी आह्वान किया।

नेपेडा में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। म्यांमार को चार जनवरी, 1948 को स्वतंत्रता मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493