बांग्लादेश में भूकंप से 3 की मौत (लीड-1)

ढाका, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सोमवार तड़के आए तेज भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी देश भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र भारत के मणिपुर राज्य का तेमांगलांग जिला है। भूकंप से बांग्लादेश में दहशत फैल गई।

ढाका में भूकंप के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं राजशाही जिले में जान बचाने के लिए घर से बाहर भागते समय एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जिला राजधानी ढाका से करीब 256 किलोमीटर आगे पश्चिम में है।

ढाका से करीब 343 किलोमीटर दूर लाल्मोनिर्हत जिले में हृदयाघात की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

ढाका और देश के अन्य हिस्सों में भूकंप के दौरान मची अफरातफरी में करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है।

ढाका मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक मिजनूर रहमान ने कहा कि अस्पताल में करीब 40 लोगों को भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ लोग भूकंप के दौरान अपनी जान बचाने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिलों से कूद गए थे और इसलिए चोटिल हो गए।

ढाका यूनिवर्सिटी के भी कई छात्र हॉल से बाहर निकलने की हड़बड़ी में घायल हो गए।

पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल भूकंप से कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के एक मौसम विज्ञानी ने कहा कि भूकंप सुबह 5.05 बजे (स्थानीय समयानुसार)आया, जिसका केंद्र 352 किलोमीटर दूर पूर्वी-पूर्वोत्तर ढाका में था।

ढाका के रहने वाले अब्दुर रहीम ने भूकंप को एक बड़ा झटका बताया, जिसने उनके घर को हिलाकर रख दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493