चुनौतियों से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता : ओम माथुर

लखनऊ /गाजियाबाद, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

माथुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी इच्छाशक्ति और संकल्पबद्धता के साथ मिशन 2017 में जीत का लक्ष्य लेकर अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दें।

उन्होंने प्रदेश में सदस्यता अभियान की सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल एवं प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह सहित सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों सहित सदस्यता अभियान में लगे सभी लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से प्रदेश में हम एक करोड़ छियासी लाख से भी अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में सफल रहे। गाजियाबाद के आई़ टी़ एस़ कालेज में आज से शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति को बैठक का उद्घाटन करते हुए ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है।

माथुर ने प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन अपने उद्घाटन भाषण में राज्य की सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, “प्रदेश की जनता सपा-बसपा के कुशासन से त्रस्त होकर कराह रही है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493