नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर 83 रनों की अहम पारी खेलने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज श्रेयष अय्यर ने कहा है कि पारी शुरू करने में उन्हें मजा आता है और वह चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
आईपीएलटी-20 डॉट कॉम ने अय्यर के हवाले से लिखा है, “अभी मैं सलामी बल्लेबाज की भूमिका का लुत्फ ले रहा हूं। अभ्यास मैचों में मैं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कर रहा था जो कि पारी शुरू करने जैसा ही है। मेरे लिए पारी शुरू करने समस्या नहीं है।”
“मैं इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि यह मुझे गेंदबाजों को समझने का मौका देती है। नए गेंदबाजों का सामना करना हमेशा कठिन होता है लेकिन मैं इस चुनौती के लिए तैयार रहता हूं।”
डेयरडेविल्स ने मुम्बई इंडियंस को 37 रनों से हराया। यह कोटला में इस घरेलू टीम की नौ मैचों की लगातार हार के बाद पहली जीत है।
dharmpath.com dharmpath