शेफील्ड (इंग्लैंड), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के डिंग जुनहुई ने वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के मैच के पहले सत्र में चार बार के चैम्पियन जॉन हिंगिस को हरा दिया।
डिंग एक समय 1-5 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने इसके बावजूद जोरदार वापसी की और 5-3 से जीत हासिल की।
हिंगिस ने शुरुआत के छह फ्रेम में वर्चस्व कायम करते हुए 5-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन 28 साल के डिंग ने विश्व के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी के खिलाफ जोरदार वापसी की और फिर 5-3 से जीत दर्ज की।
दोनों अब शुक्रवार को मुकाबला जारी रखेंगे।
अन्य मैचों में मौजूदा चैम्पियन मार्क शेल्बाई ने एंथोनी मैक्गिल को 4-4 की बराबरी पर रोका।
dharmpath.com dharmpath