चेकिंग के दौरान वाहन में पकड़े 12 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार बरामद किया गया रुपया जिले के एक शराब व्यवसायी का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट उमाशंकर यादव बसखारी थाने के सामने उपनिरीक्षक रामकुमार के साथ वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान बसखारी की तरफ से आ रही एक बोलेरो को रूकवाकर जब तलाशी ली गयी तो उसमें 12 लाख दो हजार चार सौ रुपये बरामद किए गए।

बोलेरो के चालक अमित ने बताया कि यह पैसा शराब की बिक्री का है जिसे बसखारी से अकबरपुर ले जाया जा रहा था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि अधिक रुपया होने के नाते उसे कब्जे में लेकर इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है।

उच्चाधिकारियों का जैसा भी दिशा निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी जलालपुर में शराब व्यवसायी का ही सात लाख रुपये पकड़ा गया था जिसे अगले दिन मुक्त कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493