भोपाल । विख्यात लेखक चेतन भगत शनिवार को शहर में हैं. वे सुपर ग्रुप द्वारा संस्था में आयोजित सुपर सेमिनार में भाग लेंगे.चेतन संस्था द्वारा हाल ही में आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट में सफल होने वाले स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगे. शनिवार को आयोजित सेमिनार में 9वीं से 12वीं, साथ ही जेईई, एआईपीएमटी, एम्स, केवायपीवाय, एनटीएसई के स्टूडेंट्स भी भाग ले सकेंगे। चेतन शहर के वरिष्ठ पाठकों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के बीच काफी चर्चित हैं.
dharmpath.com dharmpath