चेनिंग टैटम का पत्नी के साथ झगड़ा

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता चेनिंग टैटम और उनकी पत्नी व अभिनेत्री जेना देवान के बीच झगड़ा होने की खबर है। टैटम ने सोशल मीडिया पर देवान की नग्न तस्वीर साझा कर दी थी, जिससे अभिनेत्री बहुत गुस्से में हैं। यह घटना दोनों के बीच बड़ी लड़ाई का कारण बन गई है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, टैटम ने पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर देवान की तस्वीर पोस्ट की थी। देवान इस बात से हैरान हैं कि उनके पति ने उनकी अंतरंग तस्वीर साझा की और एक सूत्र के अनुसार, वह इससे खुश नहीं हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देवान बिस्तर पर पूरी तरह से नग्न लेटी नजर आ रही हैं, एक सफेद चादर ने उनके शरीर के आधे हिस्से को ढक रखा है।

टैटम ने तस्वीर के साथ लिखा, “झपकी लेने का समय, सबसे अच्छा समय।”

मनोरंजन वेबसाइट ‘सेलेब डर्टी लॉन्ड्री’ के अनुसार, यह तस्वीर दोनों के बीच बड़ी लड़ाई का कारण बनी है।

हालांकि, टैटम ने यह तस्वीर इसलिए पोस्ट की, क्योंकि वह दिखाना चाहते थे कि देवान जैसी खूबसूरत पत्नी पाकर वह कितने खुशकिस्मत हैं, लेकिन अभिनेत्री ने यह कभी नहीं चाहा कि दुनिया उनकी नग्न तस्वीर देखे।

यह भी कहा गया है कि लड़ाई के कारण गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के बाद आयोजित पार्टी में देवान अकेले पहुंची थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493