इराकी संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) ने अपने बयान में कहा कि शहर के उत्तरी इलाके में अमेरिकी गठबंधन समर्थित इराकी सेना के विमानों ने आतंकवादियों के साथ लड़ाई जारी रखते हुए मोसुल के नजदीकी कस्बे किंदी और काईरावान को मुक्त करा लिया है। इस लड़ाई में कई आईएस आतंकवादी मारे गए और भारी मशीनगनों को ले जा रहे चार वाहनों को नष्ट कर दिया गया।
बयान में कहा गया कि पूर्वी हिस्से में आतंकवाद रोधी सेवा (सीटीएस) के सुरक्षा बलों ने आईएस आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई के बाद नजदीकी कस्बे अल-शुर्ता और मजोमा ताकाफियाह को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया और इराकी झंडा फहरा दिया। सुरक्षा बलों ने दो कार बम नष्ट करने के साथ ही कई चरमपंथी आतंकवादियों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath