चेन्नइयन एफसी ने इसाक, हर्ड और निखिल को मुक्त किया

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग क्लब चेन्नइयन एफसी ने मिडफील्डर इसाक वानमालसावमा और क्रिस हर्ड तथा गोलकीपर निखिल बेर्नाड को मुक्त कर दिया है।

इसाक ने जहां परमानेंट ट्रांसफर के तहत जमशेदपुर एफसी का रुख किया है वहीं हर्ड और निखिल ने अपना करार खत्म होने के बाद चेन्नइयन एफसी से अलग होने का फैसला किया है।

मिजोरम के मिडफील्डर इसाक ने अघोषित रकम के साथ जमशेदपुर एफसी के साथ करार किया है। साल 2018-19 में इसाक ने एफसी पुणे सिटी से चेन्नइयन एफसी का रुख किया था।

हर्ड ने 2018-19 सीजन के मध्य में चेन्नइयन सिटी का रुख किया था। वह आईएसएल में पांच मैच खेले थे। इसी तरह निखिल ने गोकुलम केरला एफसी के लिए खेलने के बाद चेन्नइयन एफसी का रुख किया था। वह सीनियर टीम के लिए हालांकि एक भी मैच नहीं खेल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493