चेन्नई में ब्राह्मणों पर हमला, 6 हिरासत में

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में बुजुर्ग ब्राह्मण पर हमला कर जबरन उनका जनेऊ काटने के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक बुजुर्ग ब्राह्मण पुजारी तथा एक छोटे बच्चे पर सोमवार देर शाम द्रविदार विदुथलाई काझागम (डीवीके) के सदस्यों ने कथित तौर पर हमला किया और उनका जनेऊ काट दिया।

मंगलवार सुबह भी इस घटना की पुनरावृत्ति हुई, जिसके कारण इस समुदाय के सदस्यों में रोष है।

ये हमले तमिलनाडु में कई दशक पहले हुए ब्राह्मणों के प्रति घृणा की याद को ताजा करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष तमिझिसाई साउंदरराजन ने कहा कि वे हतप्रभ हैं और ऐसे हमले की निंदा करती हैं।

हालांकि राज्य के कई राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493