चेन्नई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

चेन्नई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में हाल के दिनों में भारी बारिश से मची तबाही के बाद एक-दो दिन राहत रही, लेकिन मंगलवार को फिर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जिंदगी एक बार फिर बेपटरी हो गई। सड़कें डूबने से यातायात थम गया और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई।

चेन्नई में हुई बारिश से कुछ रेलगाड़ियों को विलंब हुआ, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के अंदर चेन्नई व उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सरकार ने चेन्नई व पड़ोसी कांचीपुरम जिले में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी।

यहां अदयार नदी के किनारे स्थित इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

पिछली बार कुछ दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से चेन्नई, कांचीपुरम, कुड्डालोर व तिरुवल्लूर जिले में 180 लोगों की मौत हो गई थी।

चेन्नई में सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अधिकारियों को वाहनों का मार्ग बदलने को मजबूर होना पड़ा था।

उपनगरीय रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण अधिकारियों को कुछ रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई गाड़ियां विलंब से चलीं।

दक्षिणी रेलवे ने 12 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया, जबकि 15 से अधिक के मार्ग बदल दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493