चेन्नई, 21 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने योग किया।
कुछ स्कूलों ने विद्यार्थियों को योग करने के लिए जल्दी स्कूल आने के लिए कहा था।
चेन्नई के वाईएमसीए मैदान में हजारों लोगों ने दो घंटे तक योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पिरामिड स्प्रिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट ने किया था।
रक्ष मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में ऑर्डनन्स क्लॉथ फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी योग किया।
मद्रास विश्वविद्यालय में 34 वर्षीया अधिवक्ता के.पी.रंजना ने लगातार 53 घंटे योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह मार्शल आर्ट छात्रा भी हैं।
महामहर्षि फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट महायोगम के रमेश ऋषि ने आईएएनएस को बताया, “उन्होंने 48 घंटे तक योग किया और अब वह जल्द नेपाल के उत्तम मुक्तन का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। उत्तम ने दिसंबर 2015 में 50 घंटे 15 मिनट तक लगातार योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।”
dharmpath.com dharmpath