चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक की महासचिव और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को घोषणा की कि वह उत्तरी चेन्नई के राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। वह यहीं से विधायक हैं।
चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक की महासचिव और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को घोषणा की कि वह उत्तरी चेन्नई के राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। वह यहीं से विधायक हैं।
जिस समय अन्य पार्टियां अन्य दलों के साथ सीटों का बंटवारा तय कर रही हैं, जयललिता ने तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और केरल विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
68 वर्षीय जयललिता ने चेन्नई से चुनाव लड़ने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब विपक्षी पार्टियां दिसम्बर में शहर में आई भारी बाढ़ को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाना चाह रही हैं।
अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 227 पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अपने गठबंधन साझेदारों को सात सीटें दी हैं। ये सभी अन्नाद्रमुक के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने सूची में अधिकांश मंत्रियों को जगह दी है, वहीं कुछ निवर्तमान विधायकों के साथ 10 मंत्रियों के नाम इसमें शामिल नहीं हैं।
जयललिता ने उन लोगों को भी इनाम दिया है जो डीएमडीके, डीएमके और पीएमके को छोड़कर उनकी पार्टी में आए हैं। सूची में पनरुती एस. रामचंद्रन का नाम भी शामिल है, जो डीएमके छोड़कर अन्नाद्रमुक में शामिल हुए हैं।
पूर्व पुलिस महानिदेशक पी. आर. नटराज पार्टी सूची में शामिल नए चेहरों में एक है। उन्हें चेन्नई के मल्लापोर से चुनाव लड़ाया जाएगा।
अन्नाद्रमुक की सूची में ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और विभिन्न प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार शामिल है। वहीं, महज 10 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।
अभिनेता से नेता बने आर. शरतकुमार और करुनास को क्रमश: तिरुचेनदूर और तिरुवादानानी से उतारा गया है। वे उन सात उम्मीदवारों में से एक हैं जिन्हें अन्नाद्रमुक की सहयोगी छोटी पार्टियों से टिकट मिला है।
अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता अवडी कुमार ने आईएएनएस को बताया कि यह पहली बार है जब पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
अन्नाद्रमुक की सहयोगियों को 7 सीटें दी गई हैं, लेकिन वे सभी अन्नाद्रमुक के निशान ‘दो पत्तों’ पर ही चुनाव लड़ेंगी। इस तरह से पहली बार होगा कि राज्य के सभी 234 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अन्नाद्रमुक का चुनाव चिन्ह नजर आएगा।
अन्नाद्रमुक पुदुच्चेरी में सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और केरल में सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।
वर्ष 2011 के चुनाव में अन्नाद्रमुक ने पुदुच्चेरी में एनआर कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हालांकि चुनाव के बाद दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath