‘चेन्नई 600028’ के सीक्वल में मूक व्यक्ति के किरदार में महत

चेन्नई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेंकट प्रभु निर्देशित तमिल फिल्म ‘चेन्नई 600028 द्वितीय : सेकेंड इनिंग्स’ में मुख्य किरदार में नजर आने वाले अभिनेता महत राघवेंद्र को इस फिल्म में एक मूक व्यक्ति की भूमिका में देखा जाएगा।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अपनी पिछली फिल्में में निभाए किरदारों के विपरीत इस फिल्म में महत एक मूक व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे।”

सूत्र ने बताया, “इस फिल्म में वह एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे और हर किसी को हैरान करेंगे।”

‘चेन्नई 600028 द्वितीय : सेकेंड इनिंग्स’ में अपने नए अवतार के लिए महत को मेकअप में दो घंटे का समय लगता था। उनके लिए यह किरदार निभाना आसान नहीं था।

महत को हालांकि, इस फिल्म में निभाया अपना किरदार चुनौतीपूर्ण नहीं लगा, क्योंकि वेंकट शूट किए जाने वाले दृश्य को अभिनेता को अच्छे से समझा देते थे।

इस फिल्म में युवान शंकर राजा ने संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493