कोलकाता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। कोलकाता स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में मंगलवार को भीषण आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के एक मंत्री ने दी।
कोलकाता के महापौर और राज्य सरकार में अग्निशमन दल के मंत्री सोवन चटर्जी ने कहा कि इलाहाबाद बैंक के दूसरे तल पर आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि अग्निशमन दल के दस दमकल गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
dharmpath.com dharmpath