चेन-यिफान ने जीता बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप का महिला युगल खिताब

ग्लासगो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की चेन किंगचेन और जिया यिफान ने रविवार को यहां विश्व बैडमिंटन चैम्पयनशिप का महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया।

इस जोड़ी ने फाइनल मैच में जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता की जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

एक घंटे 24 मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीनी जोड़ी ने जापानी जोड़ी को 21-18, 17-21, 21-15 से मात देते हुए जीत हासिल की।

पहला गेम काफी जद्दोजहद से जीतने के बाद यह जोड़ी दूसरा गेम हार गई लेकिन तीसरे गेम में एक बार फिर वापसी करते हुए स्वर्ण पक्का किया।

इन दोंनों जोड़ियों के बीच यह पांचवीं भिड़ंत थी। चीनी जोड़ी की यह तीसरी जीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493