चेरिल के गर्भवती होने की अटकलों को बढ़ावा

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका चेरिल फर्नाडिज वíसनी के गर्भवती होने की अटकलों को उनकी मां जोआन कैलगन ने और बढ़ावा दे दिया है। अटकलें हैं कि वह गायक लियाम पायने से गर्भवती हैं।

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका चेरिल फर्नाडिज वíसनी के गर्भवती होने की अटकलों को उनकी मां जोआन कैलगन ने और बढ़ावा दे दिया है। अटकलें हैं कि वह गायक लियाम पायने से गर्भवती हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ यूके’ के मुताबिक, जोआन को हाल में ब्रिटिश रिटेलर से गर्भावस्था व मातृत्व से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करते देखा गया, जिससे गायिका के गर्भवती होने की अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

कैलगन गर्भवती महिला की पीठ को सहारा देने वाला तकिया खरीदते हुए कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, वर्सिनी के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि यह तकिया गायिका के लिए नहीं था।

सूत्र ने कहा, “यह न्यूकैसल में रहने वाली उनकी बेटियों में से एक के लिए था। जोआन के ढ़ेर सारे नाती-नातियां हैं।”

चेरिल के प्रेमी गायक ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा था कि वह दुनिया में सबसे खुश इंसान हैं।

हालांकि, चेरिल और पायने ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्र ने एक समाचार पत्र को बताया कि 33 वर्षीय गायिका मां बनने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493