लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी के पिछले सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे ब्राजील के विलियन ने क्लब के साथ अपने करार की अवधि 2020 तक के लिए बढ़ा ली है।
विलियन ने मंगलवार को कहा, “चेल्सी के साथ नया करार कर मैं काफी खुश हूं। इस क्लब के साथ बने रहना सपना सच होने जैसा है। अगले चार वर्षो में मेरी कोशिश टीम को कई खिताब दिलाने की होगी।”
उन्होंने कहा, “तीन साल पहले मैंने जब क्लब का दामन थामा था तब से मैंने यहां यादगार समय बिताया है। मैंने यहां दो खिताब जीते हैं और पिछले सत्र में मुझे चेल्सी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले सत्र में मैं उसी स्तर को बनाए रखूंगा और सफलता हासिल करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath