दिल्ली का किशोर 14 माह बाद कश्मीर से मुक्त कराया गया

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली से पिछले 14 माह से लापता एक 17 वर्षीय किशोर को कश्मीर से मुक्त कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह किशोर इस वजह से घर छोड़कर चला गया था कि उसका पिता शराब पीकर उसकी पिटाई करता था।

वह किशोर पिछले साल आठ मई से ही लापता था। उसे श्रीनगर दलाल मुहल्ला से छह जुलाई को मुक्त कराया गया। उसका पता उसके फेसबुक अकाउंट के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) से चला था।

पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा, “वह किशोर अपने फेसबुक खाते से अपने बड़े भाई से बात करता था। उसके फेसबुक खाते के विभिन्न आईपी एड्रेस से हम लोग उसके श्रीनगर के दलाल मुहल्ला में होने का पता लगा पाए। इसके बाद हमलोगों ने छापा मारा और उसे बरामद किया।”

अधिकारी ने कहा कि वह किशोर अलग-अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था। उनके फोन का ब्योरा और इन मोबाइल नंबरों का पता हमलोगों ने संबंधित मोबाइल सेवा प्रादाताओं से मांगा। इसके बाद हमें उस सही स्थान का पता चल गया।

उन्होंने कहा कि किशोर को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। उसने बताया कि वह इसलिए घर छोड़कर चला गया था कि उसके पिता शराब पीते थे और उसकी पिटाई करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493