चेल्सी के स्ट्राइकर के साथ करार करेगा लीवरपूल

लीवरपूल, 31 मई (आईएएनएस)। लीवरपूल क्लब जल्द ही चेल्सी के युवा खिलाड़ी फारवर्ड डोमिनिक सोलंके के साथ करार करेगा।

सोलंके ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियंस चेल्सी के साथ करार को बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्राइब्यूनल द्वारा 19 वर्षीय खिलाड़ी सोलंके की फीस तय की जाएगी। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लीवरपूल 30 लाख पाउंड दे सकता है।

वर्तमान में दक्षिण कोरिया में अंडर-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल सोलंके ने 2015-16 सीजन वितेसे अन्र्हेम में बिताया था। इस दौरान उन्होंने 25 मैचों में सात गोल दागे थे।

सोलंके एक जुलाई से लीवरपूल के आधिकारिक खिलाड़ी बन जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493