चोलामंडलम ने डिबेंचर से 100 करोड़ रुपये जुटाए

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। बीमा कंपनी चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने 1,000 असुरक्षित प्रतिदेय गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि एनसीडी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध किया जाएगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एस.एस.गोपालरत्नम ने बयान में कहा, “बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) द्वारा हाल में पूंजी के वैकल्पिक रूपों को मंजूरी देने के बाद हमने असुरक्षित प्रतिदेय गैर परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से हमारी पूंजी का संवर्धन किया है।”

उनके मुताबिक, इस तरह से इकट्ठा की गई पूंजी का इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने में किया जाएगा, जिससे कंपनी की कर देने की क्षमता में इजाफा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493