चेल्सी ने रोमा के एमरसन को खरीदा

लंदन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग की शीर्ष क्लबों में से एक चेल्सी ने इटली के क्लब एएस रोमा के लेफ्ट बैक एमरसन पालमेरी को 2 करोड़ यूरो में खरीद लिया है।

चेल्सी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “23 वर्षीय एमरसन ने क्लब के साथ साढ़े चार साल का करार किया हैं और वह 33 नंबर जर्सी पहनेंगे।”

ब्राजील में जन्में इटली के खिलाड़ी एमरसन चोटिल होने की वजह से इस सत्र में यूरोपीयन चैंपियनस लीग में नहीं खेल सके हैं। वह चेल्सी के लिए हर टूर्नामेंट में खेल सकते हैं।

रोमा ने कहा कि इस समझौते में कुछ अन्य क्लॉज भी शामिल हैं जो खिलाड़ी और चेल्सी की उपलब्धियों पर निर्भर है।

एमरसन ने कहा, “मैं यहां इसलिए आया क्योंकि यह एक महान टीम है जिसक गोरवपूर्ण इतिहास रहा है। इंग्लिश फुटबाल मैं 15 साल की उम्र से देख रहा हूं। यह शानदार खेल है लेकिन इसको खेलना और अधिक शानदार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493