चैंपियंस लीग के फाइनल मैच में मची भगदड़, 1000 घायल (लीड-1)

रोम, 4 जून (आईएएनएस)। इटली के तुरीन शहर में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग का फाइनल मैच देखने के लिए इकट्ठा हुए स्थानीय क्लब जुवेंतस के समर्थकों के बीच मची भगदड़ में लगभग 1000 व्यक्ति घायल हो गए।

समाचार चैनल बीबीसी ने इटली पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना शनिवार रात को पियाजा सान कार्लो स्क्वायर में अलार्म बजने के दौरान घटी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस भगदड़ में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सात साल का एक बच्चा भी शामिल है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, भूमिगत पार्किं ग की सीढ़ियों की रेलिंग ढहने को कुछ लोगों ने विस्फोट समझ लिया, जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कई लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 10.15 बजे घटी। इस दौरान, मैच देखने आए प्रशंसक अपनी जान बचाने के लिए जल्द से जल्द स्टेडियम से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों और दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति सामान्य करने की कोशिशों में जुट गए।

अलार्म बजने के बाद अधिकतर प्रशंसक बाहर चले गए थे और कुछ ही चैम्पियंस लीग के फाइनल मैच के अंत तक स्टेडियम में रहे।

इस मैच में रियल ने जुवेंतस को 4-1 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493